भरत विहार में इस बार नहीं होगा रामलीला का आयोजन
- ANH News
- 15 सित॰
- 1 मिनट पठन

ऋषिकेश के भरत विहार में हर साल होने वाली भव्य रामलीला का मंचन इस बार नहीं होगा। भरत रामलीला दशहरा कमेटी के अध्यक्ष विजय गोस्वामी के निधन की वजह से यह निर्णय लिया गया है। हालांकि विजयदशमी का पर्व भरत विहार में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। विधि विधान से रावण के पुतले का दहन भी किया जायेगा।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर के नेतृत्व में दशहरे के दिन रावण दहन किया जाएगा। राघवेंद्र भटनागर को भरत रामलीला दशहरा कमेटी का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है। इस संबंध में एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।
इस दौरान राघवेंद्र भटनागर, महंत लोकेश दास, महंत धर्मदास, विवेक तिवारी, आलोक चावला, प्रिंस मनचंदा और कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित हुए। सभी सदस्यों ने रामलीला नहीं होने और दशहरा पर्व मनाए जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान राघवेंद्र भटनागर को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए सम्मानित किया गया।




