top of page
सभी खबरें
ANH News 24×7



उत्तराखंड में मेडिकल पीजी की सीटों में बढ़ोतरी, एडमिशन प्रक्रिया शुरू, जानें शेड्यूल
उत्तराखंड के युवा डॉक्टरों के लिए इस बार एक बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी (पोस्टग्रेजुएट) कोर्स की 58 नई सीटें बढ़ाई गई हैं, जिससे अब कुल सीटों की संख्या बढ़कर 263 हो गई है। इस फैसले से न केवल राज्य के डॉक्टरों को विशेषज्ञता हासिल करने के अधिक अवसर मिलेंगे, बल्कि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार की उम्मीद की जा रही है। इस शैक्षणिक सत्र से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में भी पोस्टग्रेजुएट कोर्स की शुरुआत हो रही है। कॉलेज को 35
3 घंटे पहले


पहाड़-मैदान के बीच की खाई नहीं पट पाई, मंत्री उनियाल बोले – 'हम सब उत्तराखंडी हैं'
राज्य गठन के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में उत्तराखंड की राजनीति और समाज में अब भी मौजूद पहाड़ और मैदान के बीच की खाई एक बार फिर उजागर हो गई। मंगलवार को हुए इस सत्र में जहां विकास की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर चर्चा की अपेक्षा थी, वहीं बहस का केंद्र पहाड़-मैदान का मुद्दा बन गया। हालांकि संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने हस्तक्षेप करते हुए यह स्पष्ट कहा कि “हम सब उत्तराखंडी हैं। हमें उत्तराखंड के विकास की बात करनी चाहिए, न कि विभाजन की।” सत्र
3 घंटे पहले


मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारंभ
उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को काशीपुर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी नगर निकायों के महापौर, अध्यक्ष, नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे। महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, जिलाध्यक्ष मन
2 दिन पहले


राज्य की विकास यात्रा, महिला शक्ति और UCC पर खुलकर बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू
उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। सुबह 11 बजे जैसे ही वह विधानसभा कक्ष में पहुंचीं, पूरा सदन उनके स्वागत में खड़ा हो गया। विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति के आगमन पर हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्रपति के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बीते
3 दिन पहले


कुक्कुट विकास नीति 2025 को मंजूरी, पर्वतीय क्षेत्रों में 40% और मैदानी में 30% सब्सिडी
देहरादून से एक महत्वपूर्ण निर्णय में उत्तराखंड सरकार ने कुक्कुट विकास नीति 2025 को मंजूरी दे दी है। इस नीति के साथ ही शासन ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी जारी कर दी है, जिसके तहत राज्य में कुक्कुट पालन को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। नई नीति के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में कुक्कुट पालन करने वालों को 40 प्रतिशत और मैदानी क्षेत्रों में 30 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नीति 31 दिसंबर 2030 तक प्रभावी र
3 दिन पहले


'ग्रीन एनर्जी, पर्यटन और उद्योग से बनेगा आत्मनिर्भर उत्तराखंड...', मुख्यमंत्री धामी का ऐलान
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हस्ताक्षरित 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते (एमओयू) में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। उन्होंने इसे राज्य निर्माण के बाद उत्तराखंड की दूसरी औद्योगिक क्रांति करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बागवानी पर्यटन, ग्रीन एनर्जी, साहसिक पर्यटन, और अन्य संभावनाशील क्षेत्रों में आय के नए स्रोत विकसित करने पर विशेष बल दे रही है। साथ ही, आने वाले 25 वर्षों के लिए
4 दिन पहले


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिवसीय दौरा, हरिद्वार पहुंचीं राष्ट्रपति
उत्तराखंड : आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए उत्तराखंड पहुंचेगी। राष्ट्रपति रविवार को 10:15 बजे वायुसेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वागत करेंगे। यहां से सेना के हेलिकॉप्टर से हरिद्वार के लिए निकल जायेंगे। za राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। दरअसल उत्तराखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे ह
4 दिन पहले


Uttarakhand: विरोध और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच 692 प्रधानाचार्य पदों की भर्ती रद्द
उत्तराखंड के सरकारी इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य पदों पर की जा रही सीधी भर्ती प्रक्रिया को सरकार ने निरस्त कर दिया है। लंबे समय से रिक्त चल रहे इन पदों में से 692 पदों को वर्ष 2022 में विभागीय सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने का निर्णय लिया गया था। कुल 1385 रिक्त पदों में से इन 692 पदों को भरने की प्रक्रिया के तहत सरकार ने प्रारंभ में केवल उन शिक्षकों को आवेदन के लिए पात्र माना था, जिन्होंने हाईस्कूल स्तर पर प्रधानाध्यापक पद पर दो वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो या प्रवक्ता के रू
5 दिन पहले


आठ साल से लापता महंत मोहनदास पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता, जांच अब CBI के हाथ में
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार के एक महंत की आठ वर्षों से लापता होने की गुमशुदगी की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। न्यायालय ने राज्य की जांच एजेंसियों की निष्क्रियता और मामले में निष्कर्ष न निकाल पाने पर गहरी चिंता व्यक्त की। यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने पारित किया। महंत सुखदेव मुनि ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध किया था। 30 जुलाई को याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने
5 दिन पहले


चमोली में 17,000 फीट ऊंचाई पर BRO का कमाल, सुमना से टोपीडुंगा तक सड़क निर्माण पूरा
उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के पास कई बार चीनी सैनिकों की घुसपैठ की खबरें सामने आती रही हैं। इन घटनाओं पर भारत ने हमेशा कड़ा रुख अपनाया है और अपनी आपत्ति स्पष्ट रूप से दर्ज कराई है। सीमा पर लगातार बनी रहने वाली इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए भारत सरकार सीमांत क्षेत्रों को मजबूत आधारभूत संरचना से जोड़ने में जुटी है। इसी दिशा में सीमांत इलाकों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है ताकि सेना की आवाजाही सुचारू हो सके और स्थानीय नागरिकों को भी सुविधाएं मिलें। सरकार की
7 दिन पहले


सीमा पर दुश्मनों के दांत खट्टे कर रहे धामी, सैनिकों का हौसला बढ़ाने मिलम पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के दुर्गम क्षेत्र मिलम का दौरा कर चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के वीर जवानों से मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ समय बिताया, उनसे संवाद किया और उनके साहस तथा समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले ये जवान राष्ट्र की सुरक्षा के सच्चे प्रहरी हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी अटूट उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने इस अव
7 दिन पहले


स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर गूंजेगा उत्तराखंड का लोकसंगीत, झांकी में झलकेगी संस्कृति और विकास की कहानी
उत्तराखंड: गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्तूबर को आयोजित होने वाली एकता परेड में इस बार उत्तराखंड की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में होने वाले इस राष्ट्रीय आयोजन में उत्तराखंड की झांकी राज्य की आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्यता और समृद्ध सांस्कृतिक पहचान की भव्य झलक पेश करेगी। इस वर्ष उत्तराखंड की झांकी का विषय “अष्ट तत्व और एकत्व” रखा गया है, जो प्रकृति और मानव के बीच समरसता, विविधता में एकता, तथ
7 दिन पहले


अब शहरी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों को मिलेगा तय स्थान पर भोजन, गोद लेने की प्रक्रिया भी हुई शुरू
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में अब शहरी क्षेत्रों में घूमने वाले निराश्रित कुत्तों के लिए व्यापक व्यवस्था लागू की जा रही है। 22 अगस्त को जारी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में शासन ने स्पष्ट दिशा-निर्देश तैयार कर दिए हैं। इन नियमों को शहरी विकास विभाग ने अधिसूचित करते हुए सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में अपर सचिव संतोष बडोनी द्वारा निर्देश जारी कर निदेशक शहरी विकास सहित सभी संबंधित अधिका
7 दिन पहले


Paper Leak Case: SIT को मिला खालिद का आपराधिक इतिहास, मेरठ, दिल्ली तक फैला नेटवर्क
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक प्रकरण की जांच में दून एसआईटी ने एक बड़ा खुलासा किया है। लगभग एक महीने से चल रही जांच में टीम ने मुख्य आरोपी खालिद मलिक का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल निकाला है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, खालिद के खिलाफ वर्ष 2023 में मेरठ में नकल का मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि उस समय उत्तर प्रदेश पुलिस उसके ठिकाने का पता लगाने में असफल रही थी, लेकिन अब दून एसआईटी की सूचना पर मेरठ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी
29 अक्टू॰


वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखंड ने गाड़ा झंडा, मिला हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखंड ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है और अब यह देश के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है। अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एजेएनआईएफएम) द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2023-2024 की सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन सूचकांक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहा है, जबकि अरुणाचल प्रदेश प्रथम और मेघालय तीसरे स्थान पर हैं। एजेएनआईएफएम, जो कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन
29 अक्टू॰


मसूरी की सैर होगी महंगी, अब पर्यटकों को देना पड़ेगा 'डबल' टैक्स
उत्तराखंड सरकार अब पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ग्रीन सेस (Green Cess) लगाने की तैयारी कर रही है। इस नए नियम के अनुसार दिसंबर से राज्य में प्रवेश करने वाली बाहरी गाड़ियों से यह शुल्क वसूला जाएगा। हालांकि, राज्य के कुछ हिल स्टेशनों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर यह नियम पहले से ही लागू है। मसूरी, नैनीताल और अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में पहले से ही पर्यावरण संरक्षण और ईको-टूरिज्म के नाम पर अतिरिक्त टैक्स वसूला जा रहा है। ऐसे में इन स्थलों पर आने वाले पर्यटक अब “दोहरा टैक्स” दे
28 अक्टू॰


धामी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति पर जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य गठन के बाद सतर्कता विभाग ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 339 भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, पिछले तीन वर्षों में 78 भ्रष्टाचारियों और अन्य मामलों में शामिल 27 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में भ्रष
28 अक्टू॰


उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 IPS और 8 PPS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड में पुलिस और प्रशासनिक विभाग में सोमवार को बड़े स्तर पर तबादलों की घोषणा की गई। गृह विभाग ने 16 आईपीएस और आठ पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें चार जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। नैनीताल के एसएसपी के रूप में मंजूनाथ टीसी और पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी के रूप में सर्वेश पंवार को तैनात किया गया है। इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किए गए हैं। एडीजी डॉ. पीवीके प्रसाद से निदेशक अभियोजन का कार्यभार हटा ल
28 अक्टू॰


धामी सरकार युवाओं के लिए करने जा रही खास स्किल जनगणना, ऐसे करेगा काम
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार राज्य में युवाओं की शिक्षा और कौशल के स्तर का आकलन करने के लिए पहली बार कौशल जनगणना कराने जा रही है। यह खास तरह की जनगणना राज्य के युवाओं की रुचियों, क्षमताओं और उद्योगों में उनकी कौशल आवश्यकताओं की जानकारी जुटाने के उद्देश्य से की जाएगी। इसके आधार पर सरकार युवाओं को कौशल आईडी प्रदान करेगी, जिससे उन्हें उनके रूचि और क्षमता के अनुसार रोजगार से जोड़ा जा सकेगा। यह पहल देश में अब तक केवल आंध्र प्रदेश में ही की जा चुकी है। अगर उत्तराखंड में यह स
27 अक्टू॰


मदरसों पर ताले लगाए तो नाराज हो गए कट्टरपंथी, CM धामी ने दिया जवाब
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसों पर चल रही कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब से राज्य सरकार ने मदरसा बोर्ड को खत्म किया है और अवैध मदरसों पर ताले लगाने की कार्रवाई शुरू की है, तब से कुछ कट्टरपंथी तत्व तिलमिला गए हैं। ये लोग अब सरकार पर कीचड़ उछालने और जनमानस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है- यहां हर कदम पर देवस्थान, नदियां, पर्वत और ग्लेशियर हैं। ऐसे में राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि
27 अक्टू॰
bottom of page