Rishikesh-Karnprayag Rail परियोजना आवागमन, पर्यटन, व्यापार,आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगी: CM धामी
- ANH News
- 16 अप्रैल
- 1 मिनट पठन

भारत की सबसे लम्बी सुरंग उत्तराखंड में बन रही हैं। बुधवार को सुरंग निर्माण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए देवप्रयाग सौड़ से जनासू के बीच सुरंग को आरपार कर लिया गया हैं। इस मौके पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यों का निरीक्षण किया। रेलमंत्री ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए सबको बधाई दी। और कहा- रेल विकास निगम लिमिटेड ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रो को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने का काम करेगी। ये सुरंग केवल स्थानीय लोगों के आवागमन को तो सरल बनाएगी साथ ही पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी एक नई गति प्रदान करेगी। सीएम धामी ने कहा कि टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे भी पूरा हो चुका है बहुत जल्द उसे भी आगे बढ़ाएंगे।
इस मौके पर पौड़ी डीएम डॉ. आशीष चौहान, टिहरी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, RVNL के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गौर, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र शेट, जीएम उत्तर रेलवे अशोक कुमार वर्मा, प्रबंधक निदेशक भानु प्रकाश, मुख्य परियोजना प्रबंधक आरवीएनएल अजित यादव, जीएम आरवीएनएल सुमित जैन आदि मौजूद रहे।




