top of page

सुनीता विलियम्स को अब इन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना, ये शारीरिक समस्याएं करेंगी परेशान

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 19 मार्च
  • 1 मिनट पठन

ree

नासा ( NASA) की अंतरिक्ष यात्रा पर गए सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और उनके साथी बुच विल्मोर की धरती पर सकुशल वापसी हो चुकी है। सुनीता और बुच महज 8 दिनों के लिए अंतरिक्ष में गए थे, लेकिन यान में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें लगभग 9 महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में रहना पड़ा। लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद अब उनके लिए पृथ्वी पर वापसी एक बड़ी चुनौती बन सकती है।


अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण की कमी के कारण शरीर पर गहरे प्रभाव पड़ सकते हैं। लंबे समय तक शून्य गुरुत्वाकर्षण में रहने के कारण सुनीता और बुच के शरीर में कई शारीरिक बदलाव आ सकते हैं। इसमें विकिरण, मानसिक एकांत और शारीरिक कमजोरी प्रमुख हो सकती हैं।


इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, कावेरी हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स, स्पोर्ट्स मेडिसिन और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. रघु नागराज ने बताया कि अंतरिक्ष में इतने लंबे समय बिताने के बाद सुनीता और बुच को शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनमें विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी, कुल्हों और पैरों में खनिज तत्वों की कमी, मांसपेशियों की कमजोरी और अस्थियों की मोटाई में कमी जैसी समस्याएं शामिल हो सकती हैं।


इन सभी शारीरिक बदलावों के कारण उनके लिए सामान्य जीवन में वापस आना और अपनी दिनचर्या को दोबारा से सामान्य बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

bottom of page