पूर्व मेयर ने जरूरतमंदों को तिरपाल और कंबल बांटे
- ANH News
- 12 सित॰
- 1 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 13 सित॰

ऋषिकेश की पूर्व मेयर अनिता ममगाईं के प्रयासों और रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से बारिश की मार झेल रहे जरूरतमंदों को सिर छुपाने का संसाधन मिला है। पूर्व मेयर ने जरूरतमंदों को तिरपाल और कंबल वितरित किए है। बता दे कि मालवीय नगर वार्ड नंबर 34 और गीता नगर वार्ड नम्बर 33 में जरूरतमंद लोगों को तिरपाल और कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ऋषिकेश की पूर्व मेयर अनीता ममगाई पहुंची।
पूर्व मेयर ने बताया कि भारी बारिश के बीच इन दोनों वार्ड में कई लोग ऐसे हैं जो प्लास्टिक की पन्नी लगाकर दिन रात अपना जीवन काटने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों की स्थिति जानने के बाद उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी से संपर्क कर जरूरतमंदों की मदद करने का निर्णय लिया। समिति के सहयोग से जरूरतमंदों को तिरपाल और कंबल वितरित किए गए हैं।
अनिता ममगाई ने बताया कि उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी ने उन्हें अपनी संस्था का आजीवन सदस्य बना लिया है। संस्था का आजीवन सदस्य बनने पर पूर्व मेयर ने हर्ष व्यक्त करते हुए समाज हित में और ज्यादा बेहतर कार्य करने का दावा किया है।




