CBSE रिजल्ट 2025: लड़कियों ने मारी बाजी, 12th में देहरादून रीजन टॉप-10 से बाहर
- ANH News
- 14 मई
- 2 मिनट पठन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सफलता के आंकड़ों में लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। देहरादून रीजन की बात करें तो 10वीं में 90.97 प्रतिशत और 12वीं में 83.45 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।
देहरादून रीजन में उत्तराखंड के 13 और उत्तर प्रदेश के 8 जिले शामिल हैं। हालांकि, इस बार यह रीजन देशभर के 17 सीबीएसई रीजन में 10वीं में 14वें और 12वीं में 13वें स्थान पर रहा है। बीते वर्ष की तुलना में 12वीं में देहरादून रीजन दो स्थान नीचे खिसक गया है, जबकि 10वीं में वह अपनी पूर्व स्थिति पर बना हुआ है।
12वीं का रिजल्ट: लड़कियां रहीं आगे
कुल पंजीकृत छात्र: 90,849
छात्र: 51,271
छात्राएं: 39,578
परीक्षा में सम्मिलित छात्र: 90,348
छात्र: 50,924
छात्राएं: 39,424
उत्तीर्ण छात्र: 75,393
छात्र: 40,666
छात्राएं: 34,727
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 83.45%
छात्र: 79.86%
छात्राएं: 88.09%
इस प्रकार, छात्राओं का सफलता प्रतिशत छात्रों से 8.23% अधिक रहा, जो उनके बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाता है।
10वीं का रिजल्ट: लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी
कुल पंजीकृत छात्र: 1,02,784
छात्र: 59,205
छात्राएं: 43,579
परीक्षा में सम्मिलित छात्र: 1,02,321
छात्र: 58,882
छात्राएं: 43,439
उत्तीर्ण छात्र: 93,722
छात्र: 52,966
छात्राएं: 40,756
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 91.60%
छात्र: 89.95%
छात्राएं: 93.82%
यहां भी लड़कियों ने छात्रों से 3.87% बेहतर प्रदर्शन किया है।
सीबीएसई के इस वर्ष के परिणामों में जहां छात्राओं ने हर वर्ग में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं देहरादून रीजन को टॉप-10 में शामिल न हो पाने की चुनौती भी झेलनी पड़ी है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि छात्राओं का शैक्षणिक प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है, जबकि रीजन स्तर पर शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता है।





