top of page

'शुभ मुहूर्त आ जाएगा और आपको पता लग जाएगा' आखिर सीएम धामी ने ऐसा क्यों कहा, फेरबदल की चर्चाएं निराधार

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 28 मार्च
  • 1 मिनट पठन

ree

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट विस्तार और फेरबदल को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीने से इस विषय पर लगातार चर्चा हो रही है, लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को दून मेडिकल कॉलेज सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, "धन सिंह भी यहीं हैं और मैं भी यहीं हूं। शुभ मुहूर्त आ जाएगा और आपको सब कुछ पता लग जाएगा।"


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण चौथा स्तंभ है और उन्होंने मीडियाकर्मियों से अपेक्षाएं जताई कि उन्हें राज्य की समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए, जिनका वास्तविक आधार हो। उन्होंने यह भी कहा, "आप लोग पिछले कई दिनों से इस बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है। प्रमाणिकता बनाए रखनी चाहिए और मीडिया को इस तरह की बिना आधार की चर्चाओं से बचना चाहिए।"


मुख्यमंत्री का यह बयान उस समय आया है जब पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के त्यागपत्र के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई थीं। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को भी कैबिनेट विस्तार से जोड़ा जा रहा था, और सोशल मीडिया पर इस पर चर्चा हो रही थी। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इन सभी चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि एक महीने में कोई बदलाव नहीं हुआ है, और भविष्य में शुभ मुहूर्त आने पर सभी को स्पष्ट जानकारी मिल जाएगी।

bottom of page