Dehradun: खराब मौसम के चलते देहरादून आने वाली तीन उड़ानें डायवर्ट
- ANH News
- 16 जून
- 1 मिनट पठन

उत्तराखंड में भारी बरसात के चलते दून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जिस कारण विभिन्न शहरों से देहरादून एयरपोर्ट आ रही कुल तीन उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। वहीं चार अन्य शहरों की उड़ानें भी देरी से एयरपोर्ट पहुंचीं।
-मुंबई से 11:05 बजे पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान खराब मौसम के कारण काफी देर तक आसमान में चक्कर लगाती रही। जिसे दिल्ली एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया।
-इंडिगो की दूसरी हैदराबाद की उड़ान को 11:15 बजे पहुंचना था, लेकिन यह उड़ान भी आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दी गई।
-दोपहर 12 बजे कोलकाता से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट आसमान में आधे रास्ते से ही दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दी गई।
-वहीं इंडिगो दिल्ली सुबह 09:45 am बजे के स्थान पर कई चक्कर लगाने के बाद 10:30am बजे पहुंची।
-इंडिगो लखनऊ 10:15am बजे के स्थान पर शाम करीब पौने पांच घंटे की देरी से शाम 03:00pm बजे पहुंची।
-इंडिगो दिल्ली 12:40 के स्थान पर 2:42 पहुंची।
-एअर इंडिया दिल्ली 01:00pm बजे के स्थान पर 2:26 बजे आई।





