top of page

Doiwala: पर्यावरण को बचाने के लिए सामूहिक पहल की जरूरत, किया पौधरोपण

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 5 जून
  • 1 मिनट पठन

ree

डोईवाला: परवादून बार एसोसिएशन ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को डोईवाला सिविल न्यायालय परिसर में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए हर स्तर पर सहयोग देने की शपथ ली।


कार्यक्रम में सिविल न्यायाधीश डोईवाला, विशाल वशिष्ठ, अधिवक्ताओं एवं अन्य उपस्थित लोगों के साथ मिलकर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास और जागरूकता आवश्यक है, तभी हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित कर पाएंगे।


परवादून बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण मानव जीवन के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण हमारी सबसे बड़ी चुनौती है और इसके लिए सभी को मिलकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।


इस पौधरोपण कार्यक्रम में सभासद मनीष धीमान, महेश कुमार लोधी, अरुण कुमार, जैकब खान, व्योम गोयल, राहुल बिष्ट, महताब आलम, निधि लोधी, आशुतोष भट्ट, स्वर्णलता, प्रशांत खत्री, कविता बोहरा सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य और अधिवक्ता मौजूद रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए इस पहल की प्रशंसा की।


यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का जरिया बना, बल्कि सभी के बीच सामूहिक जिम्मेदारी और सतत विकास के लिए प्रेरणा भी बना। परवादून बार एसोसिएशन ने इस तरह के सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 
 
bottom of page