top of page

अपने जन्मदिन पर दृष्टिबाधित बच्चों की सुरीली प्रस्तुति देख भावुक हुई राष्ट्रपति

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 21 जून
  • 1 मिनट पठन

ree

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को राजधानी देहरादून में कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन किया और जनसेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की।

ree

अपने व्यस्त दौरे के बीच राष्ट्रपति मुर्मू, देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (NIEPVD) भी पहुंचीं। इस दौरान उनके जन्मदिन पर दृष्टिबाधित बच्चों ने उनके लिए विशेष सांगीतिक प्रस्तुति दी। जब बच्चों ने ‘तुम जियो हजारों साल...’ और ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ गाया, तो भावनाओं से अभिभूत होकर राष्ट्रपति की आंखों से आंसू छलक पड़े। यह पल पूरे समारोह को अत्यंत आत्मीय और मानवीय स्पर्श दे गया।

bottom of page