top of page

IPS अभिनव और संजय गुंज्याल का नाम केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 38 आईपीएस अधिकारियों के पैनल में किया शामिल

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 17 जून
  • 1 मिनट पठन






ree

ree

आईपीएस अभिनव कुमार और संजय गुंज्याल केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 38 आईपीएस अधिकारियों के पैनल में शामिल किया गया। इस पैनल में शामिल सभी अधिकारी अब केंद्र में भी एडीजी या समकक्ष पदों पर नियुक्त हो सकेंगे।


आईपीएस अभिनव कुमार वर्तमान में उत्तराखंड में ADG कारागार के पद पर तैनात है जबकि आईपीएस संजय गुंज्याल केंद्रीय प्रतिनयुक्ति पर हैं और वर्तमान में आईजी आईटीबीपी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। 1995 से 1997 बैच की यह सभी अधिकारी अब केंद्र में भी एडीजी या समकक्ष पदों पर नियुक्त हो सकेंगे।


एडीजी अभिनव कुमार के बारे में:

ADG अभिनव कुमार करीब 1 साल तक प्रदेश के कार्यकारी डीजीपी भी रह चुके हैं। शासन में लंबा अनुभव काम करने का रहा है। उनके कार्यकाल में उत्तराखंड पुलिस में लगभग 15 वर्षों के बाद फिर से पेशेवर अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया था।


आईजी संजय गुंज्याल के बारे में:

आईजी संजय गुंज्याल भी उत्तराखंड में कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

-केदारनाथ आपदा के बाद प्रदेश में एसडीआरएफ के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

-यहां गुंज्याल के डीआईजी और आईजी गढ़वाल रेंज रहते भूमि पर काफी हद तक अंकुश लगाया गया था।

-एसआईटी के प्रभारी रहते उन्होंने कई जालसाजों को जेल के पीछे भेजने में अहम भूमिका निभाई थी।

 
 
bottom of page