top of page

प्रिया ने पावर लिफ्टिंग में भारत का झंडा गाड़ा, गोल्ड मैडल के साथ भव्य स्वागत

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 13 जुल॰
  • 1 मिनट पठन
ree

ऋषिकेश: नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की निवासी प्रिया धाकड़ ने एक बार फिर अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने जापान में आयोजित एशियन-अफ्रीकन गेम्स 2025 की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता (जेम्स) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 9 जुलाई को जापान में आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।


प्रिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार की शाम, जैसे ही प्रिया अपने क्षेत्र स्वर्गाश्रम जौंक पहुंचीं, लोगों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई प्रिया की एक झलक पाने को उत्साहित नजर आया।


प्रिया के भाई व स्थानीय सभासद जितेंद्र धाकड़ ने जानकारी दी कि प्रिया इससे पहले भी पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं, लेकिन जापान में जीता गया यह स्वर्ण पदक उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे नगर पंचायत और राज्य के लिए गर्व की बात है।


स्थानीय निकाय, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने भी प्रिया की इस सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य में और ऊंचाइयों को छूने की कामना की। लोगों का कहना है कि प्रिया आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
ऋषिकेश में LUCC चिटफंड घोटाला: निवेशकों को अवैध वसूली से कैसे बचें

ऋषिकेश में एलयूसीसी चिटफंड कंपनी से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें निवेशकों की रकम फंस गई है। इस मामले में अवैध वसूली की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे निवेशकों की परेशानी और बढ़ गई है। उत्त

 
 
bottom of page