top of page

Rishikesh-Karnprayag Rail Line: रेलमंत्री और CM धामी पहुंचकर सुरंग का जायजा लिया, सबको दी बधाई

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 16 अप्रैल
  • 1 मिनट पठन
ree

Rishikesh-Karnprayag Rail Line: भारत की सबसे लम्बी सुरंग उत्तराखंड में बन रही हैं। बुधवार को सुरंग निर्माण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए देवप्रयाग सौड़ से जनासू के बीच सुरंग को आरपार कर लिया गया हैं। इस मौके पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यों का निरीक्षण किया। रेलमंत्री ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए सबको बधाई दी। और कहा- रेल विकास निगम लिमिटेड ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।


ree

रेलमंत्री कि यह रेलवे परियोजना वैश्विक स्तर पर एक नया मापदंड स्थापित करेगी। RVNL ने पहाड़ों में अपनी निर्माण तकनीक से मजबूत जगह तैयार की है। यह परियोजना राज्य के पर्वतीय क्षेत्रो को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह उपलब्धि एक सुरंग की कहानी नहीं बल्कि एक नए मजबूत व कनेक्टेड भारत की शुरुआत है। इस अवसर पर सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी मौजूद रहे।

bottom of page