top of page

Uttarakhand: आइकॉनिक सिटी के रूप में Rishikesh का चयन, मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 30 जन॰
  • 1 मिनट पठन



उत्तराखंड: ऋषिकेश को आइकॉनिक सिटी के रूप में चयन किया गया हैं। केंद्र सरकार की ओर से ऋषिकेश को राफ्टिंग एवं वाटर स्पोर्ट्स का अंतरराष्ट्रीय केंद्र विकसित करने को 100 करोड़ का बजट उपलब्ध कराया जायेगा।


भारत में राफ्टिंग के सबसे बड़े केंद्रों में ऋषिकेश का नाम सबसे ऊपर है। लोग यहां सबसे अधिक रोमांचक एक्टिविटीज के लिए पहुँचते है। सालाना करीब 15 लाख पर्यटक यहां पहुँचते है। जिनमें 10 फीसदी विदेशी पर्यटक शामिल होते हैं। ऋषिकेश में राफ्टिंग का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र बनने की संभावना के चलते उसे विस्तार रूप दिया जा रहा है।


सचिव नियोजन आर मिनाक्षी सुंदरम ने बताया कि ऋषिकेश को राफ्टिंग, वॉटर स्पोर्ट्स के अंतर्राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा। मुनिकीरेती में रेस्क्यू कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम के साथ बेस स्टेशन तैयार किया जायेगा। यहाँ रेस्क्यू के लिए बेहतर अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया जायेगा।


केंद्र द्वारा ऋषिकेश को आइकॉनिक सिटी के रूप चिन्हित किया है। इसे के चलते जल्द ही ऋषिकेश में पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल पायेगी: आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नियोजन

bottom of page