सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक, पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें
- ANH News
- 23 जुल॰
- 1 मिनट पठन

कावड़ यात्रा के अंतिम दिन सावन शिवरात्रि का योग है। आज के दिन शिवभक्त गंगा में डुबकी लगाकर खुद को महादेव के चरणों में समर्पित करते हैं। गंगा में डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में भोले के भक्त धर्मनगरी पहुँच रहे हैं। आज सुबह से ही ऋषिकेश से लेकर हरिद्वार तक भगवान शिव के समस्त मंदिरों में श्रद्धालुओं की लम्बी लाइन लगी हैं।

श्रावण शिवरात्रि के लिए चार पहरों का शुभ मुहूर्त:
पहले पहर की पूजा का समय- शाम 7.27 बजे से लेकर रात 10.7 बजे तक।
दुसरे पहर का पूजा का समय- रात 10.06 बजे से रात 12.46 बजे।
तीसरे पहर में पूजा का वक्त- रात 12.46 बजे से सुबह 3.28 बजे।
चौथे पहर की पूजा- 24 जुलाई को सुबह 3.27 बजे से सुबह 6.07 बजे तक।




