CharDham Yatra: गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले, माँ गंगा के दर्शनों के लिए पहुंचे सीएम धामी
- ANH News
- 30 अप्रैल
- 1 मिनट पठन

चारधाम यात्रा: अक्षय तृतीया के पवन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोल दिए गए हैं। बुधवार 30 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 30 मिनट के शुभ मुहूर्त पर गंगोत्री धामी के कपाट खोले गए। कपटोउद्घाटन के तत्पश्चात हर-हर गंगे के जयकारों के उद्घोष के साथ भक्तों ने भगवान के दर्शन किये। पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर गंगा माँ के दर्शन किये। अब चारधाम की यात्रा सुचारु हो जाएगी और अब छह माह तक भक्तों को अपने आराध्य भगवान के दर्शन भी हो सकेंगे।
कपाटोद्धघाटन के मौके पर समूचा गंगोत्री धाम मां गंगे के जयकारो से गूंज उठा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा श्री गणेश हो गया है।

बता दें कि कपाट खुलने के बाद माँ गंगा के दर्शन के लिए अलग-अलग प्रांतों से श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे। यहाँ भगवान् के दर्शन करके लोगों ने पुण्य अर्जित किया। वहीँ मंदिर की भव्यता उसको सजाये गए 15 क्विंटल फूलों से साफ़ नजर आ रही थी। अब श्रद्धालु छह महीने तक गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।





