top of page

Uniform Civil Code: सीएम धामी करेंगे UCC पोर्टल की लॉंचिंग, इस दिन होगा लागू

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 25 जन॰
  • 1 मिनट पठन


ree

Uattarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करेंगे। यूसीसी पोर्टल को लेकर शासन स्तर की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।


शनिवार को गृह सचिव की ओर पत्र जारी कर सभी संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने को कहा गया है। इसी के साथ समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जायेगा।


ree


शुक्रवार को शासन के अनुसार मॉक ड्रिल में सामने आई सभी समस्याओं को दूर कर लिया गया। अब यह पोर्टल आम नागरिकों और अधिकारियों के प्रयोग के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले दिनों सरकार की तरफ से जल्द लागू करने का निर्णय लिया गया था।


अब अंतिम रूप में आए पोर्टल का सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुख्य सेवक सदन से दोपहर 12:30 लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही यूसीसी की नियमावली का भी लोकार्पण किया जायेगा। इसके बाद से विवाह, तलाक, लिव इन, लिव इन से अलग होना, विरासत आदि के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे।

bottom of page