top of page

Uttarakhand: हरिद्वार में चारधाम यात्रियों को मिलेगी सभी सुविधाएं, जानें क्या है तैयारी

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 7 फ़र॰
  • 2 मिनट पठन


ree

हरिद्वार में चारधाम यात्रियों की सुविधाओं के लिए वृहद प्लान तैयार किया जा रहा है। यात्रियों के ठहरने और यात्रा पड़ाव के तौर पर अन्य सुविधाओं को विकसित करने की योजना भी बन रही है। एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों को एक ही स्थान पर अलग-अलग काउंटर पर पूरी जानकारी दी जा सके इसकी भी व्यवस्था की जानी है। फिलहाल शासन ने नगर निगम प्रशासन के साथ अन्य सहयोगी विभागों ने स्थल चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया है।


हरिद्वार को चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है। यात्रा सीजन में श्रद्धालु मान्यता के अनुसार पहले हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर स्नान के बाद यात्रा की शुरुआत करते हैं। ऐसे में यात्रियों को पंजीकरण कराने की अनिवार्यता से परेशानी होती ही है। आगे की यात्रा के लिए ऋषिकेश जाना पड़ता है। यहाँ से बस या अन्य संसाधन की सुविधा मिलती है। इस समस्या के निस्तारण के लिए ही हरिद्वार में यात्री सुविधाओं को विकसित करने की योजना बनी है। जिसके बाद एक ही परिसर में पंजीकरण और वहीं से यात्रा की शुरुआत हो सकेगी।


यात्रियों को निर्धारित शुल्क पर ही यात्रा की सुविधा मिलेगी। कई बार यात्रा सीजन में प्राइवेट टैक्सी चालक ऋषिकेश तक पहुँचाने में यात्रियों से मनचाहा रुपया वसूल करते हैं। इन समस्याओं से भी उन्हें रहत मिल सकेगी। यात्रा की सम्पूर्ण गतिविधियों पर आरटीओ प्रशासन और पर्यटन विभाग भी निगरानी कर सकेगा।


इस तरह मिलेंगी सुविधाएं:-


- ऑफलाइन पंजीकरण एवं टोकन सुविधा होगी।


- हेल्थ चेकअप व हॉस्पिटल, निशुल्क दवाइयां मिल सकेंगी।


- बैठने के लिए वातानुकूलित हॉल, कूलर पंखो की सुविधा मिलेगी।


- मनोरंजन के लिए टीवी की सुविधा और समाचार पत्र-पत्रिकाओं का स्टॉल होगा।


- यात्रियों के आराम करने के लिए डोरमेट्री की सुविधा होगी।


- स्नानघर एवं शौचालय की सुविधा।


- कैंटीन जिसमें शुद्ध सात्विक भोजन मिलेगा।

bottom of page