top of page

4 साल लगातार सत्ता में, धामी बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले भाजपा मुख्यमंत्री

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 4 जुल॰
  • 2 मिनट पठन
ree

उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नया इतिहास रच दिया है। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिनका लगातार चार साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। यह उपलब्धि उन्हें राज्य के सबसे लंबे कार्यकाल वाले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित करती है।


धामी को जुलाई 2021 में ऐसे समय राज्य की कमान सौंपी गई थी, जब विधानसभा चुनाव में केवल छह महीने शेष थे और पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन से कई सवाल उठ खड़े हुए थे। लेकिन धामी ने तमाम संदेहों को पीछे छोड़ते हुए पार्टी को चुनाव जिताया और वापसी न कर पाने के मिथक को तोड़ा।


फैसले जो मिसाल बन गए:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने न केवल राज्य के भीतर बड़े निर्णय लिए, बल्कि कुछ नीतिगत फैसले राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल बनकर उभरे।


1. समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐतिहासिक लागूकरण


27 जनवरी 2025 को उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता को लागू किया। यह कदम न सिर्फ संविधान की भावना के अनुरूप था, बल्कि राष्ट्रीय विमर्श में केंद्र में रहा।


2. देश का पहला मॉडल नकल रोधी कानून


फरवरी 2023 में राज्य सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त कानून लागू किया, जिसे देशभर में एक मिसाल के रूप में देखा गया। यह कानून नकल माफिया के खिलाफ कड़ा प्रावधान करता है।


3. दंगाइयों से वसूली कानून


2024 में सरकार ने उपद्रवियों से सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली के लिए विशेष कानून लागू किया। अब आंदोलन या दंगों में नुकसान करने वालों से बाजार दर पर मुआवजा वसूला जाएगा।


4. गैंगस्टर एक्ट में सख्त संशोधन


गोवध, मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग, नकल माफिया जैसे गंभीर अपराधों को गैंगस्टर एक्ट के तहत लाकर, दस साल की गैर-जमानती सजा और ₹50,000 तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया।


5. आरक्षण में बड़ा फैसला


राज्य आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण और राज्य की महिलाओं को 33% आरक्षण देकर धामी सरकार ने सामाजिक न्याय की दिशा में अहम कदम उठाया।


अन्य उल्लेखनीय पहलें और उपलब्धियां:

‘एप्पल मिशन’ और ‘कीवी मिशन’ के जरिए पर्वतीय क्षेत्रों में खेती को बढ़ावा


‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के माध्यम से पहाड़ी उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान


सख्त भू-कानून और ‘लव-जिहाद’ व ‘लैंड जिहाद’ जैसे मुद्दों पर निर्णायक रुख


राष्ट्रीय खेलों का आयोजन और G-20 बैठकों की मेज़बानी से राज्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान


23,000 से अधिक सरकारी पदों पर सीधी भर्तियां कर युवाओं को अवसर प्रदान किए


‘मानसखंड मंदिरमाला मिशन’ और शीतकालीन चारधाम यात्रा की शुरुआत


जीईपी इंडेक्स और एसडीजी इंडेक्स में राज्य का प्रदर्शन उल्लेखनीय, उत्तराखंड को मिला प्रथम स्थान


व्यक्तित्व और नेतृत्व की छाप

पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल में सौम्य व्यवहार और कठोर प्रशासनिक फैसलों के संतुलन से नेतृत्व की एक नई शैली गढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके कार्यों की सराहना कई बार कर चुके हैं और यह स्पष्ट कर चुके हैं कि धामी केंद्र की नीतियों के सबसे सशक्त राज्य स्तरीय क्रियान्वयनकर्ता हैं।


भाजपा शासन के अब तक के मुख्यमंत्री और कार्यकाल:

नाम कार्यकाल

नित्यानंद स्वामी 9.11.2000 – 29.10.2001

भगत सिंह कोश्यारी 30.10.2001 – 01.03.2002

रमेश पोखरियाल 'निशंक' 27.06.2009 – 10.09.2011

मेजर जनरल बी.सी. खंडूड़ी दो बार (2007–2009, 2011–2012)

त्रिवेंद्र सिंह रावत 18.03.2017 – 10.03.2021

तीरथ सिंह रावत 10.03.2021 – 03.07.2021

पुष्कर सिंह धामी 04.07.2021 – वर्तमान तक

bottom of page