Uttarakhand: राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची CM धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत
- ANH News
- 19 जून
- 1 मिनट पठन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच चुकी है। राष्ट्रपति उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने जा रही हैं। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले एयरपोर्ट के अंदर और बाहर की सुरक्षा और भी अधिक चाक-चौबंद कर दी गई।
बता दें कि देहरादून राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना पहली बार आम जनता के लिए खोला जाएगा। कल 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति आशियाने का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
ये राष्ट्रपति आशियाना परिसर के 132 एकड़ क्षेत्रफल में अत्याधुनिक पार्क 19.5 एकड़ भूमि पर लोवर एस्टेट है।





