top of page

वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 11 फ़र॰
  • 1 मिनट पठन


ree

वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला का सोमवार सुबह हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनेताओं और अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजुल माजिला के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।


राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में शोक


मंजुल माजिला के निधन पर खेल मंत्री रेखा आर्या सहित कई नेताओं ने संवेदना प्रकट की। खेल मंत्री सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचीं और उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मंजुल माजिला बेहद मिलनसार और खुशमिजाज व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।"


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और धीरेंद्र प्रताप समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया।


खेल पत्रकारिता में अहम योगदान


मंजुल माजिला खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और खेलों की कवरेज कर रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही खेल मंत्री रेखा आर्या अस्पताल पहुंचीं और उनके भाई जनार्दन सिंह माजिला से मुलाकात कर दुख जताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि निजी सहयोग से उनके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

bottom of page