Uttarakhand: अखिल भारत हिन्दू महासभा के लिए महासचिव नियुक्त, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वामी प्रकाशानंद को सौंपा जिम्मा
- ANH News
- 31 जुल॰
- 1 मिनट पठन

ऋषिकेश: भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट ने स्वामी प्रकाशानंद महाराज को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट ने ऋषिकेश श्यामपुर निवासी स्वामी प्रकाशानंद महाराज को उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया।
प्रदेश के सभी जिलाधिकारी को इसकी जानकारी से अवगत करा दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश महासचिव के पद का स्वामी प्रकाशानंद महाराज पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे।
वही प्रदेश महासचिव के पद की जिम्मेदारी मिलने पर स्वामी प्रकाशानंद महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा हिंदू समाज के लिए कार्य करती हैं हिंदुओं के हित और संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभवत: कार्य किए जाएंगे।





