top of page

लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती पर BJP की पदयात्रा, अखंड भारत का संदेश

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 20 नव॰
  • 1 मिनट पठन
ree

ऋषिकेश।। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिला ऋषिकेश की ओर से एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा श्यामपुर पुलिस चौकी से शुरू होकर त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर समाप्त हुई। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल सरदार पटेल की वीरता और दृढ़ संकल्प को श्रद्धांजलि देना था, बल्कि समाज में एकता और अखंडता का संदेश भी फैलाना था। यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लेकर इसे और अधिक प्रेरणादायक बनाया।

ree

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि अगर सरदार पटेल न होते तो आज भारत का नक्शा बिल्कुल अलग होता। उन्होंने कहा कि पटेल ने जिस कुशलता और दृढ़ता के साथ देश की रियासतों का विलय किया, वह किसी चमत्कार से कम नहीं था। स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके प्रयासों से ही भारत एक सशक्त और अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा हुआ। जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनकी दूरदर्शिता ने देश को विभाजन और विघटन से बचाया।

ree

इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान, सुरेंद्र मोघा, संपूर्ण रावत, अरविंद नेगी, सीमा रानी, जयंत शर्मा, चमन पोखरियाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पदयात्रा में उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, उनके अदम्य साहस और देशभक्ति की भावनाओं को सम्मानित किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

bottom of page