top of page

पूजा करते समय आंखों से आते हैं आंसू? प्रेमानंद जी महाराज ने कहा- ऐसा होना बड़े संकेत

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 24 फ़र॰
  • 2 मिनट पठन


ree

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता है और इसके लिए पूजा-पाठ और ध्यान का सहारा लेता है। लेकिन क्या वास्तव में भगवान हमारी प्रार्थनाओं को सुनते हैं? प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, जब हम सच्चे मन से पूजा करते हैं, तो हमें कुछ विशेष संकेत प्राप्त होते हैं, जो यह दर्शाते हैं कि भगवान हमारी भक्ति स्वीकार कर रहे हैं।


प्रेमानंद जी महाराज, जिनकी आध्यात्मिक शिक्षाएं लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं, बताते हैं कि पूजा के दौरान मिलने वाले ये संकेत न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि यह भी विश्वास दिलाते हैं कि भगवान हमारे साथ हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण संकेतों के बारे में:


1. दीपक की लौ का ऊपर उठना – ईश्वरीय स्वीकृति का प्रतीक


अगर पूजा के दौरान दीपक की लौ अचानक तेज होकर ऊपर उठने लगे, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, यह इस बात का संकेत है कि भगवान ने आपकी प्रार्थना सुन ली है और वे आपकी भक्ति से प्रसन्न हैं। यह ईश्वरीय कृपा का प्रतीक है, जो भक्त के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।


2. भक्ति के दौरान आंखों में आंसू आना – आत्मिक शांति का अनुभव


यदि पूजा या ध्यान करते समय आपकी आंखों में आंसू आ जाते हैं, तो यह आध्यात्मिक खुशी का प्रतीक माना जाता है। महाराज जी बताते हैं कि यह स्थिति भक्त के गहरे भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाती है, जो भगवान की निकटता का अनुभव कराता है।


3. देवी-देवताओं की तस्वीर से फूल गिरना – सफलता का संकेत


अगर पूजा के दौरान देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति से फूल गिरता है, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। यह संकेत इस बात का प्रतीक है कि भगवान ने आपकी भक्ति स्वीकार कर ली है और जल्द ही आपको अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं।

bottom of page