Rishikesh: पहाड़ों पर बरसात...नदियों में उफान, घाटों पर पुलिस की चेतावनी
- ANH News
- 2 अग॰
- 1 मिनट पठन

ऋषिकेश: पहाड़ों में लगातार हो रही बरसात के चलते गंगा का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को गंगा घाटों और तटों पर निगरानी में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी पौड़ी के निर्देश मिलते ही लक्ष्मण झूला थाना पुलिस पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। पुलिस ने लगभग सभी गंगा घाटों पर अनाउंसमेंट करके लोगों को चेतावनी देना शुरू कर दिया है। अनाउंसमेंट के माध्यम से पुलिस पर्यटकों को गंगा से दूरी बनाने की सलाह दे रही है।
वहीँ लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि गंगा के उफान पर आने से गंगा तटों पर खतरा बढ़ गया है। और पुलिस द्वारा प्रतिबंधित और खतरनाक गंगा तटों पर जाने से रोक रही है। इसके अलावा सुरक्षित गंगा घाटों पर भी एतिहात बरतते हुए गंगा में स्नान करने के लिए प्रेरित कर रही है। जो पर्यटक अनाउंसमेंट में सलाह को नहीं मान रहे हैं उन्हें जबरदस्ती भगाया जा रहा है।
थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि एसएसपी लोकेश्वर सिंह के साफ निर्देश है कि उफान पर आई गंगा में किसी भी प्रकार से कोई जनहानि नहीं होनी चाहिए। इसलिए पुलिस अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है।





