top of page

मनसा देवी में भगदड़ से 8 की मौत, मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 27 जुल॰
  • 1 मिनट पठन
ree

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार को भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गयी जबकि 22 घायल हुए हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर है और 23 लोग स्वस्थ हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरिद्वार घायलों का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों से वार्ता कर पूरा घटनाक्रम को जाना।


मनसा देवी ट्रस्ट की तरफ से घायलों को 50-50 हजार और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मृतकों के परिजन और घायलों को घर पहुंचाने के लिए ट्रस्ट द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।


हादसे में हुई मौत:

1- वकील 45

2- आरुष 6 रामपुर मुरादाबाद

3- विशाल 19

4-विपिन 18

5-शांति 60

6- रामभरोसे 65

7- अज्ञात 19

8-विक्की 25

bottom of page