top of page

आज शाम 4:30 बजे पंचक की समाप्ति, ऋषिकेश में गंगा घाटों पर बढ़ी शिवभक्तों की भीड़

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 18 जुल॰
  • 1 मिनट पठन
ree

ऋषिकेश: तीर्थनगरी में सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति का माहौल गर्म है। सावन के सोमवार से लेकर हर दिन सुबह से लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। लाखों की संख्या में भक्तों ने भोलेनाथ का अभिषेक किया। नीलकंठ महादेव मंदिर में बारिश के बावजूद कई भक्तों ने जलाभिषेक किया। पंचक लगने के बावजूद भी शिव भक्तों की भक्ति में किसी तरह की कोई कमी नहीं देखी गई।

ree

आज पंचक का आखरी दिन है। इसी के चलते तमाम गंगा घाटों पर पंचक के बाद कावड़ उठाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। ऋषिकेश और आसपास के इलाके में कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस टीम भी अलर्ट है। मुनिकीरेती में पुलिस ने एसपीओ की टीम को भी ज्यादा अलर्ट रहने के लिए निर्देशित कर दिया है। ऋषिकेश में लगातार गंगा घाटों पर शिवभक्तों की भीड़ बढ़ रही है।

ree

वहीं पुलिस प्रशासन धरातल पर सशक्ति से मुस्तैद है। सबसे अधिक जानकी झूला पुल पर कावड़ियों की भीड़ बनी हुई है। डाक कावड़ को देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव करते हुए जानकी पुल पर दो पहिया वाहन को बंद कर दिया गया है।

ree

जबकि स्थानीय लोगों को जानकी पुल पर समय सीमा के तहत आवागमन की इजाजत दी जाएगी।







bottom of page