top of page

Rishikesh: दीपावली के बाद गंगा घाटो पर चला सफाई महाअभियान

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 25 अक्टू॰
  • 1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 26 अक्टू॰

ree

ऋषिकेश में गंगा पार स्वर्गाश्रम जोंक क्षेत्र में स्वच्छता का महा अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ो नहीं बल्कि हजारों स्वयंसेवियो ने हिस्सा लिया। यह स्वयंसेवी उत्तराखंड के नहीं बल्कि सूरत के थे। जो हर साल क्षेत्र का भ्रमण करने के लिए आते हैं और क्षेत्र के तमाम गंगा घाटों पर दीपावली के बाद हुए कचरे को साफ करने का काम करते हैं।


इस स्वच्छता के महा अभियान में नगर पंचायत की टीम अपना पूरा सहयोग देती है। स्वच्छता अभियान के बाद क्षेत्र का नजारा सफाई को लेकर काफी बदला-बदला दिखाई दिया।

ree

सूरत के हीरा व्यापारी गोविंद भाई ढोलकिया ने बताया कि 1200 के लगभग स्वयंसेवी उनकी संस्था से जुड़े हुए हैं। जो हर साल स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भ्रमण के लिए आते हैं। यहां की सुंदर वादियों में अपना समय बिताते हैं। इस दौरान देश दुनिया को आध्यात्मिक के इस क्षेत्र से स्वच्छता का संदेश भी देने का काम करते हैं।

ree

स्वच्छता महा अभियान की क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। कहा कि तमाम संस्थाओं को इस प्रकार का स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए। इस महा अभियान का हिस्सा नगर पंचायत की अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल भी बनी। अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल ने बताया कि एकत्रित हुए कचरे को डंपिंग ग्राउंड भेजा गया है।



bottom of page