विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP
- ANH News
- 14 सित॰
- 1 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 15 सित॰

ऋषिकेश: भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जिला कार्यकारिणी ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में संगठन कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
बता दे कि आज हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी का सम्मान हुआ। सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत पहुंची। दीप्ति रावत का भाजपाइयों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत और सम्मान किया। जिसके बाद जिला पदाधिकारियों का बारी-बारी से सम्मान हुआ।

मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के अंदर एक नया जोश और जुनून देखने को मिल रहा है। यह जोश विधानसभा चुनाव में कमल खिलाएगा। जोशीले अंदाज में जिला कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय महामंत्री को वादा किया कि वह विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार से लेकर जीत तक की नई परिभाषा लिखेंगे।

पूर्व पार्षद विकास तेवतिया और उनकी पत्नी पार्षद तनु तेवतिया आज के सम्मान समारोह के मुख्य आयोजक रहे। उन्होंने बताया कि सम्मान देना केवल सम्मान नहीं होता बल्कि सम्मान मिलने से एक नए जोश का संचार होता है और यह जोश पार्टी को जीत दिलाने का काम करता है। इसी मंत्र पर भाजपा आगे बढ़ रही है।





