Rishikesh: व्हीलचेयर के साथ 109 मीटर की ऊंचाई से कूदी महिला, रचा इतिहास
- ANH News
- 25 अक्टू॰
- 1 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 26 अक्टू॰

ऋषिकेश की इंटरनेशनल बैडमिंटन पैरा खिलाड़ी नीरजा गोयल ने एडवेंचर की दुनिया में एक ऐसा प्रदर्शन किया है जिसे देखकर हर कोई अचंभित है। नीरजा एक ऐसी महिला जिसे डर क्या होता है? ये नहीं पता हैं। हाल ही में नीरजा ने खतरनाक कारनामा किया है। जो इतिहास में भारतीय महिला ने पहली बार किया है।
नीरजा ने ऋषिकेश के निकट शिवपुरी में व्हीलचेयर पर बैठकर 109 मीटर की ऊंचाई से बंजी जंपिंग की है। नीरजा का दावा है कि भारत में वह पहली महिला पैरा खिलाड़ी हैं जिसने व्हीलचेयर पर इतनी ऊंचाई से बंजी जंपिंग पर इतिहास रचा है। जंप करने के बाद नीरजा ने बताया कि उनके मन में जंप करने को लेकर कोई डर नही था। उन्होंने मन में ठानी थी कि वह एक दिन बंजी जंपिंग करके इतिहास रचेंगी। इससे पहले वह 12000 फीट से पैराग्लाइडिंग कर चुकी हैं। जिसमें उन्होंने हिम्मत और साहस का परिचय दिया। पैरा सीलिंग और जेट रीडिंग जैसे एडवेंचर में भी नीरजा भाग ले चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन में नए अनुभव प्राप्त करने और अपने डर का सामना करने के लिए तैयार रहती है। एडवेंचर्स जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर देते हैं।





