top of page

Rishikesh में आज से छह दिवसीय बसंत उत्सव शुरू, ऐसे रहेंगे कार्यक्रम

  • लेखक की तस्वीर: ANH News
    ANH News
  • 30 जन॰
  • 1 मिनट पठन


ree

आज से बसंत उत्सव की शुरुआत हो गयी है। बुधवार को श्री भरत मंदिर परिसर में वसंत उत्सव समिति के पदाधिकारी ने एक बैठक की जिसमें छह दिवसीय बसंत उत्सव के कार्यक्रमों के बारे विस्तृत जानकारी दी। आज सुबह 30 जनवरी को सुबह 7 बजे झंडा चौक पर ध्वजारोहण कर बसंत उत्सव का आगाज किया गया। वहीं समिति संयोजक दीप शर्मा ने छह दिन होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी।


-30 जनवरी को स्व. रामबाबू स्मृति साइकिल दौड़, विद्यालय छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम, संस्कृत विद्यालय के खेल, शाम को समन्वय संस्था की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।


-31 जनवरी को विद्यालय व बाहरी स्तर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता,शाम को गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन।


-1 फरवरी को सुबह 8:30 बजे स्व. महंत अशोक प्रपन्न शर्मा की याद में रक्तदान शिविर, कला प्रतियोगिता और शाम को भजन संध्या का आयोजन।


-2 फरवरी को हृषिकेश नारायण श्री भरत महाराज की भव्य शोभायात्रा, बेबी शो का आयोजन।


-3 फरवरी को श्री भरत नारायण महाराज के भव्य भंडारा, अपराह्न में दंगल का उद्घाटन।


-4 फरवरी को दंगल प्रतियोगिता का समापन और रात में कवि सम्मेलन, इसके बाद मेले का समापन।


इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, विनय उनियाल, जयेन्द्र रमोला, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, केएल दीक्षित आदि उपस्थित रहेंगे।

bottom of page