उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बनने पर गगनदीप सिंह बेदी का किया सम्मान
- ANH News
- 29 जून
- 1 मिनट पठन

ऋषिकेश: अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बनने पर गगनदीप सिंह बेदी का उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने स्वागत और सम्मान किया। बेदी ने इस अहम् जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। पंजाबी महासभा के सदस्यों ने गगनदीप सिंह बेदी को फूल माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की।
बता दें कि आज घाट रोड स्थित शंभू वाड़ा में उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बने गगनदीप सिंह बेदी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाबी महासभा से जुड़े तमाम सदस्य पहुंचे। जिन्होंने गगनदीप सिंह बेदी को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाए जाने पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि बेदी अल्पसंख्यक आयोग की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

सम्मान पाकर गगनदीप सिंह बेदी काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुझे दी गई इस अहम जिम्मेदारी को मैं पूरी कृतज्ञता के साथ पूरी करने की कोशिश करूँगा। अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं को समाधान करना उन्होंने अपनी प्राथमिकता में शामिल कर लिया है।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण लाम्बा प्रतीक कालिया नरेंद्र खुराना आदि ने गगनदीप सिंह बेदी पर अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं का समाधान करने का विश्वास जताया है।





